Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नीता अंबानी संग जमकर थिरके जवान एक्टर
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी पूरी फैमिली के साथ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने गए थे। इस दौरान किंग खान ने भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आते ही छा गया है। इस क्लिप में शाहरुख खान, नीता अंबानी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान, नीता अंबानी के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान और नीता अंबानी की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। बता दें कि शाहरुख खान और मुकेश अंबानी की फैमिली के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। बता दें कि शाहरुख खान और नीता अंबानी के इस क्लिप पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मुकेश अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |