आरटीओ करेगा अपने कार्य का बहिष्कार

मांगे पूरी न होने को लेकर नाराज आरटीओ

सरकार के आश्वासन के बाद जब परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों  की  एक भी मांग पूरी नहीं हुई  तो  अपनी मांगो को लेकर अब आरटीओ  कर्मचारी अपने कार्य का बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश पर  चले गए प्रदेश भर के आरटीओ कार्यलयों में काम काज ठप रहा। सिंगरौली में मध्य प्रदेश परिवहन अधिकारी संगठन  के तत्वावधान और संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी के  आव्हान पर  सिंगरौली सहित पूरे प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी  हड़ताल पर रहे इस संबंध मे सिंगरौली परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने  बताया कि क्षेत्रीय अधिकारियों के ग्रेड पे मे वृद्धि करने क्रमोन्नत व्यवस्था लागू करने दूसरे विभाग से प्रतिनियुक्ति बंद करने व परिवहन उप निरीक्षक के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन किये जाने का ज्ञापन गत 3 जून को प्रदेश सरकार को सौंपा गया था लेकिन मांगे पूर्ण होने का केवल आश्वासन मिला इसलिए परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी उक्त मांगो के पूर्ण न होने के विरोध में कार्य का बहिष्कार कर  सामूहिक अवकाश पर  हैं। 

Dakhal News 19 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.