Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जानें कहां होगा मुकाबला
बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस में एक ऐसी चीज को जोड़ा गया, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इन दोनों की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में होने वाली है। इसके बाद प्री वेडिंग फंक्शंस को लेकर भी कई खबरें सामने आई थी, जो दिल्ली में होने है। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फैमली के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा। कपल की फैमली के साथ-साथ दोस्त भी इस मजेदार एक्टिविटी का हिस्सा होने वाले हैं। इसके अलावा भी कई मजेदार एक्टीविटिज की प्लानिंग की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि परिणीति और राघव दोनों की ही क्रिकेट के फैन है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |