Dakhal News
विलेन के रोल में छा गए विजय सेतुपति
शाहरुख खान नयनतारा और विजय सेतुपतिस्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 'जवान' साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की दूसरी मूवी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे पर मिल रहे रिस्पांस के जरिए शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं। 'जवान' की कहानी विक्रम राठौड़ और उसके बेटे आजाद की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में इन दोनों ही किरदारों को एक्टर शाहरुख खान ने निभाया है। आजाद लोगों का मसीहा है, जिसने सिस्टम के सताए मजबूरों को न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा की है। किसानों की आत्महत्या से लेकर स्वास्थ्य मंत्री को लाइन में लाने तक, आजाद हर किसी के लिए सिस्टम के खिलाफ लड़ रहा है। फिल्म में आजाद एक ऐसा शख्स, जिसे हर कोई पसंद करेगा। फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं, जिसकी आजाद शादी हुई है। सान्या मल्होत्रा, लहर खान, संगीता भट्टाचार्य और अन्य लड़कियां आजाद की सेना में शामिल हैं। 'जवान' में एक्टर विजय सेतुपति विलेन के रोल में हैं, जो एक पावरफुल बिजनेसमैन और हथियारों का डील है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |