Dakhal News
एक्ट्रेस ने आने वाले बच्चे के लिए कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तीन महीने पहले ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। उनकी शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। इस बीच स्वरा भास्कर की एक नई तस्वीर सामने आई है जो कि इंटरनेट जगत में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। स्वरा भास्कर के लेटेस्ट तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपेडट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटोज में स्वरा भास्कर बेड पर लेटे हुए पोज दे रही है। स्वरा भास्कर की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग स्वरा भास्कर को पहले से ही बधाइयां देने लगे हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आई थीं। उस पिक्चर में भी उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।बताते चलें कि स्वरा भास्कर को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक खबर वायरल हुई थी जिसमें ये खुलासा किया गया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उस समय लोगों ने खबर को फर्जी बताया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे सभी को बता दिया। मालूम हो कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इस साल शादी की है। फहद अहमद और स्वरा भास्कर की पहली मुलाकात साल 2019 के एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए फिर आगे चलकर स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक दूसरे के करीब आ गए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |