Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इतंजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 मई को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद फैंस को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के पहले लुक का इंतजार था। जो अब खत्म हो गया है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का पहला लुक सामने गया है। फिल्ममेकर करण जौहर के जन्मदिन के मौके पर यानी 25 मई को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर सामने आ गया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। आलिया भट्ट इस फिल्म से सामने आए लुक में देसी अवातर में दिखाई दीं। तो वहीं रणवीर सिंह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सामने आया पहला लुक।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |