
Dakhal News

पार्टी छोड़कर भागे गए थे फिल्ममेकर
इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। 25 मई 1972 में यश (Yash Johar) और हीरू जौहर के घर जन्में करण की शुरुआत से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। कॉलेज पूरा करने के बाद साल 1998 में करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के जरिए डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म के लिए करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। अपने करियर की शुरुआत करण जौहर ने अपने दोनों बेस्टफ्रेंड्स काजोल और शाहरुख खान के साथ की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल और करण जौहर पहली मुलाकात में दुश्मन बन बैठे थे।काजोल और करण जौहर आज बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों की पहली मुलाकात अच्छी नहीं थी। दरअसल काजोल और करण जौहर पहली बार एक डिस्कोथेक में मिले थे। पहली मुलाकात में करण जौहर को देखते ही काजोल ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया था की फिल्मकार बुरी तरह झेंप गए थे। लेकिन इसके बाद ये दोनों पक्के दोस्त बन गए। दरअसल डिस्कोथेक पार्टी में सेलेब्स कैजुअल ड्रेसेस में सजधज कर पहुंचे थे लेकिन करण जौहर इस पार्टी में तीन पीस का सूट पहने नजर आए। ऐसे में जब काजोल और करण जौहर की मुलाकात हुई तो एक्ट्रेस फिल्ममेकर से हाय-हैलो कहने के बजाए उनके मुंह पर ठहाके मारकर हंसने लगी थी। इस बात का खुलासा खुद काजोल ने इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जोर-जोर से हंसने के बाद काजोल ने करण जौहर के मुंह पर कहा था कि वह बहुत ही फनी लग रहे हैं। काजोल का यह रिएक्शन करण को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और वह पार्टी छोड़कर चले गए थे। हालांकि बाद में दोनों की सुलह हो गई और ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद करण जौहर ने अपनी कई फिल्मों में काजोल को कास्ट किया। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' काजोल और करण जौहर की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |