Patrakar Vandana Singh
आरोपी से पूछताछ कर गिरोह की तलाश तेज
कटनी के जंगलों में जानवरों के शिकारी सक्रीय हैं | ये शिकारी जंगल में जानवरों को मार कर वहीँ उसका मॉस बेच देते हैं | कटनी के ग्रामीण इलाकों में एक सांभर के शिकार के बाद उसका मांस सप्लाई करने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मांस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | कटनी जिले के छपरवाह गांव के रहने वाले आरोपी राम सुजान को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है | जो कि सांभर का मांस लेकर भाग रहा था | जिसकी जानकारी देते हुए डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी ने जानवरों की तस्करी करने वाले गिरोह से मांस खरीदा था और पूछताछ में कई लोगों के नाम भी बताए हैं | जिनकी तलाश की जा रही है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |