Dakhal News
फैंस बोले- ये देखकर तो सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई
सारा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी फिल्म केदारनाथ से उनके कैरेक्टर मुक्कू को याद किया। वहीं, कुछ लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके कैरेक्टर मंसूर खान को याद करते हुए कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- मुझे तो ये पोस्ट देखकर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। वहीं, एक यूजर ने लिखा- सुशांत सिंह के बिना केदारनाथ देखने में मजा नहीं आता उन्होंने अपनी ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सारा ने केदारनाथ से उन्हें एक हसीं जिंदगी देने के लिए शुक्रिया भी कहा।उन्होंने लिखा- जब मैं पहली बार केदारनाथ आई थी तब मैंने जिंदगी में कभी कैमरा फेस नहीं किया था। यहां तक कम ही लोग आ पाते हैं और जो आते हैं वो काफी खुशनसीब होते हैं। मैं भी उन लोगों में से हूं क्योंकि मैं केदारनाथ तक आ पाई हूं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |