Dakhal News
फैंस के मोबाइल जमा करने के बावजूद लीक हुआ ट्रेलर,
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को दोपहर 3:30 पर रिलीज किया जाना है। हालांकि, आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटो पहले ही ट्रेलर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर लीक हो गया। दरअसल, आदिपुरुष के मेकर्स के सोमवार को हैदराबाद के AMB सिनेमा में फिल्म के ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग रखी गई।स्क्रीनिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के ट्रेलर से जुड़े वीडियोज लीक हो गए हैं। ऐसे में प्रभास के फैंस ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि जो लोग ट्रेलर की क्लिप को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं, वो उन्हें हटा दें।हैदराबाद में हुई ट्रेलर स्क्रीनिंग में प्रभास के साथ-साथ कृति सेनन, डायरेक्टर ओम राउत और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैंस से मुलाकात भी की और अब हिंदी ट्रेलर मुंबई में रखा जाएगा। स्टार्स से खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |