Dakhal News
सलमान ने होस्ट किया शो
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का समापन हो चुका है। शो को सलमान खान ने होस्ट किया जबकि आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने उनके साथ को-होस्ट का काम किया। राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।राजकुमार राव की बधाई दो का दबदबा रहा। संजय लीला भंसाली को गंगूबाई फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। केसरिया गाने को बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को मिला जबकि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म को VFX के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है
।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |