Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बेंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट के जरिए चेतन ने हिंदुत्व को लेकर कहा कि यह झूठ पर बना है।चेतन कुमार ने 20 मार्च को एक ट्वीट करते हुए हिंदू धर्म पर सवाल उठाए थे। अपने ट्वीट में एक्टर ने कई पहलूओं को लेकर हिंदू धर्म गुरुओं से सवाल किए थे। उन्होंने लिखा, "हिंदूत्व झूठ पर बना है। सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992: बाबरी मस्जिद राम की जन्मभूमि है- यह भी एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- यह भी एक झूठ है। हिंदुत्व को केवल सच से हराया जा सकता है, क्योंकि सत्य ही समानता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |