Dakhal News
'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी के हाथ की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी अदिति शर्मा ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।मोहित रैना ने साल 2021 में अदिति शर्मा से शादी की थी। ये शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई थी। वहीं एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देकर हर किसी को चौंका दिया था। मोहित ने वेडिंग एल्बम को साझा करते हुए लिखा था, 'प्यार किसी बाधा को नहीं पहचानता, यह बाधाओं को पार करता है, बाड़ को छलांग लगाता है, अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दीवारों में प्रवेश करता है, आशा से भरा होता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।'
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |