
Dakhal News

हाल ही में सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका इलाज चला और एंडियोप्लास्टी हुई। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब इसी बीच आज उन्हें मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में रैम्प पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सुष्मिता यलो लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए शो स्टॉपर बनीं। स्टेज पर उनके हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता भी था, जो उन्होंने सामने बैठे एक शख्स को दे दिया। आपको बता दें, सुष्मिता सेन को 27 फरवरी को शूटिंग के सेट पर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब ठीक होने के बाद उन्होंने वर्कआउट शुरू कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह योगा करती नजर आईं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |