Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान के बगंले मन्नत में घुसे 2 लोग। हलाकि उन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। गुरुवार देर रात दो युवक दीवार फांदकर बंगले के तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।दोनों लड़कों की उम्र 21 से 25 साल बताई जा रही है। दोनों गुजरात के हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 452/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के वक्त शाहरुख खान घर पर नहीं थे। दोनों लड़के बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। सबसे पहले सिक्युरिटी गार्ड ने देखा। ये घटना रात 9.30 बजे की है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों सूरत के रहने वाले हैं और शाहरुख से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |