Dakhal News
जी सिनेमा अवॉर्ड 2023 प्रोग्राम में झूमि आलिआ भट्ट आपको बता दे मुंबई में बीती रात यानी रविवार को जी सिनेमा अवॉर्ड 2023 का आयोजन हुआ। जिसमे बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्स शामिल हुए। कियारा आडवाणी, बॉबी देओल से लेकर शाहिद कपूर समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस अवॉर्ड फंक्शन में अपने डांस परफॉरमेंस से चार चांद लगा दिए। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।इस वीडियो में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट साड़ी और बालों का बन बनाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने गंगूबाई के 'ढोलीड़ा' गाने में स्टेज पर एंट्री ली उसके बाद उन्होंने नाटू-नाटू गाने पर धमाकेदार डांस किया है। वीडियो में एक जगह उनके साथ बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो के सामने आते ही फैंस आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें, ये पहली बार है जब आलिया ने मां बनने के बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में डांस किया है। उनका एनर्जी लेवल देख फैंस काफी हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आलिया का एनर्जी लेवल फीमेल रणवीर सिंह जैसा है'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आलिया की परफॉरमेंस कंगना रनोट के पूरे करियर के बराबर है'।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |