
Dakhal News

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं थी। यहां न्यासा देवगन बच्चों के साथ नजर आई थीं। एनवाई फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में न्यासा देवगन ने एक हिंदी में स्पीच दी, जिसमें वो बच्चों से पढ़ने के लिए बोलती हुई नजर आईं। इस वीडियो के सामने आने के बाद न्यासा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में न्यासा देवगन सही से हिंदी नहीं बोल पा रही है, जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। न्यासा देवगन की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने उनका काफी मजाक उड़ाया। किसी ने न्यासा देवगन की तुलना कटरीना कैफ की, और कहा, ऐसी हिंदी तो कटरीना कैफ शुरू में भी नहीं बोलती थी। तो किसी ने लिखा की 'बिग बॉस चाहते है कि आप केवल हिंदी भाषा का प्रयोग करें।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह क्या स्पीच थी' इसके अलावा कई यूजर्स काजोल के मीम्स शेयर कर रहे है। न्यासा देवगन की इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |