Dakhal News
अनंत अंबानी की सगाई उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ हुई। 'एंटालिया'में ग्रैंड तरीके से इनकी सगाई मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने की।सगाई में राधिका मर्चेट से लेकर नीता अंबानी ने किसके आउटफिट पहने थे इसके चर्चे तो खूब हुए। लेकिन अब अनंत अंबानी के जैकेट के ऊपर लगे ब्रोच के चर्चे खूब हो रहे हैं। अनंत ने जैकेट के ऊपर काफी फेमस 'कार्टियर पैंथर' का ब्रोच लगा था। यह ब्रोच बेहद ही खास था। जिसे गिफ्ट किया गया था। अनंत को यह गिफ्ट किया था उनके बड़े भाई आकाश अंबानी ने। जी हां भाई की सगाई में देना तो कुछ बनता है। इसलिए आकाश ने यह महंगा गिफ्ट उनके लिए चुना था।
ब्रोच की कीमत होश उड़ाने वाला है। इसकी कीमत 168,000 डॉलर यानी 1,35,77,835 रुपए है। पढ़कर दंग रह गए ना। तो चलिए इस ब्रोच की खासियत भी बता देते हैं। दरअसल, 'कार्टियर पैंथर'किसी आम मेटेरियल से नहीं बना है। इसमें 51 नीलम जड़े हैं। 2 पन्ने, एक गोमेद हीरा और 604 ब्रिलियंट-कट हीरे के साथ 18k सफेद सोने का सेट है।इसका वास्तविक दाम इससे भी ज्यादा हो सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी में आए गेस्ट ने उनके ब्रोच के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये उनके भाई ने गिफ्ट किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |