Dakhal News
पठान फिल्म की बंपर कमाई का जश्न सभी जगह मनाया जा रहा है। इसी को लेकर शिबाशिष सरकार की अध्यक्षता में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राज्य सरकारों का आभार जताया गया है। बयान में राज्य सरकारों को संबोधित करते हुए कहा गया है, 'आपके प्रयासों से सिनेमा की पवित्रता की रक्षा हुई है। इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का भरोसा पुख्ता हुआ है। देश के मनोरंजन में यह कदम अधिक मददगार होगा।' प्रोड्यूसर्स ऑफ गिल्ड ने यह भी कहा है कि 'फिल्म 'पठान' की सफलता एक उम्मीद है। इससे हमें यह भरोसा होता है कि प्यार की ताकत हर चीज को हरा सकती है। हम सफलता के इस क्षण को आपके साथ साझा करना चाहते हैं। इसे संभव बनाने के लिए आपका शुक्रिया।' बता दें कि करीब 150 प्रोडक्शन बैनर्स प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |