
Dakhal News

राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, की उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरहसल एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा की ”ताज़ा खबर!!! अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।बताया जा रहा है कि राखी सावंत आज दोपहर 3 बजे अपने पति आदिल के साथ अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिससे पहले ही पुलिस ने उन्हें शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि 2022, नवंबर में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |