Dakhal News
पान सिंह तोमर इरफान खान की अवार्ड विनिंग फिल्म के राइटर ने 62 की उम्र वर्ष में लिया दुनियाँ से अलविदा , वह बहुत समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। तबियत खराब होने पर उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन 12 जनवरी को वो हमेशा के लिए दुनिया छोड़ के चले गए।संजय चौहान की करियर की शुरुवात मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से एक पत्रकार के रूप में हुई थी उन्होंने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्रारंभ की थी। उन्होंने शुरुआती दिनों में दिल्ली में पत्रकारिता की। उसके बाद 1990 में उन्हें क्राइम सीरीज भंवर लिखने का मौका मिला। इसके बाद वो मुंबई आ गए और दोबारा मुड़कर पीछे नहीं देखा। उन्होंने लगातार कई धारावाहिक और फिल्में लिखीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |