Dakhal News
26 March 2024बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी अभी कुछ दिनों पहले अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। लेकिन इलाज के कुछ घंटे बाद ही वह सेट पर लौट आए हैं , सेट पर लौटते ही डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनके सलामती की दुआ करने के लिए शुक्रिया कहा है। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिद्धार्थ कहते दिख रहे हैं, 'हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं, जो एक एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। जबकि अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं। वह एक रॉकस्टार की तरह सेट पर वापस आ गए हैं।' इसी वीडियो में रोहित शेट्टी भी अपनी बात कहते हुए दिख रहे हैं।
Dakhal News
8 January 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|