Patrakar Priyanshi Chaturvedi
KGF स्टार यश का 37वां जन्मदिन है,यश अब केवल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार नहीं है, नेशनल स्टार भी हैं। इनके फैंस कुछ वैसे ही हैं जैसे तमिलनाडु में रजनीकांत के फैंस हैं। 2019 में यश ने कहा था कि वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। फिर भी उनके घर के बाहर फैंस का भारी हुजूम जमा हो गया। पर हद्द तो तब हुई जब उनके एक फैन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली क्युकी यश घर से नहीं निकले अपने जन्मदिन पर, और एक फैन ने सिर्फ इस कारण आत्महत्या कर ली कि उसके अंतिम संस्कार में यश आएं, ये आखिरी ख्वाहिश उसने अपने सुसाइड नोट में लिखी थी। और उनकी सिद्धारमैया ने इच्छा पूरी की वहीं यश ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- फैन्स का प्यार हमारी लाइफ है, हमारा गर्व है। लेकिन क्या हम मांड्या रामकृष्ण के प्यार पर गर्व कर सकते हैं? ये किसी फैन के प्यार का उदाहरण नहीं होना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले।
कुछ फैंस ने यश के लिए 5000 किलो का केक बनवाया, किसी ने दुनिया का सबसे ऊंचा कटआउट। यश के जन्मदिन के खास मौके पर हजारों की तादाद में लोग उनके घर के बाहर उनकी एक नजर पाने के लिए भीड़ लगाते हैं। साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही हुआ। भीड़ में मौजूद एक शख्स ऐसा भी था जो सिक्योरिटी तोड़ते हुए यश के घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जब सिक्योरिटी ने उस शख्स को रोका तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान वो फैन लगातार यश का नाम लेता रहा और डॉक्टर्स से पूछता रहा कि क्या यश उससे मिलने आए हैं। अफसोस, उस फैन की जान नहीं बच सकी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |