Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली वृंदावन पहुंचे थे। दोनों को अपनी बेटी के साथ वृंदावन के 'बाबा नीम करोली' के आश्रम में स्पॉट किया गया। दोनों श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुष्का-विराट ने वृंदावन में लोगों को कंबल बांटे हैं। आश्रम में लगभग एक घंटे के लिए अनुष्का और विराट ने ध्यान भी लगाया था। दोनों बाबा नीम करोली में बेहद विश्वास रखते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |