Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन को यु ही नहीं ग्रीक गॉड कहा जाता है। दरहसल ऋतिक रोशन ने अपनी फोटोज से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इन फोटोज में ऋतिक अपना एट पैक्स एब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। 48 साल की उम्र में उनकी ऐसी बॉडी देखकर हर कोई हैरान है। उन्होंने ऐसी दमदार बॉडी अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए बनाई है। ये फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी। इस पॉवर पैक्ड एक्शन फिल्म में ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। उन्होंने ये फोटो जिम से शेयर किया है और उनका ये लुक फंस को बेहद पसंद आरहा है , इस फोटो पर अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए कहा की , 'ये आ गया रियल फाइटर।' ऋतिक रोशन इस तस्वीर में शीशे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीर जिम में क्लिक की है। ऋतिक ब्लैक टी, ब्लैक कैप और ट्रैक पैंट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। क्लीन शेव लुक में वो नए नवेले एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक ने फोटो के कैप्शन हैशटैग 2023 लिखते हुए कहा - चलो फिर चलते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |