Patrakar Priyanshi Chaturvedi
करीना कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। यहां बेबो ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। करीना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में करीना ने सैफ, तैमूर और जेह सभी की एक एक झलक दिखाई है
वीडियो की शुरुआत सैफ के गिटार बजाने से होती है, जिसके बाद नन्हें जेह अपने डॉगी के साथ खेलते नजर आते हैं। तो वहीं तैमूर अली खान अपने पापा से गिटार बजाना सीख रहे हैं। इसी बीच करीना और सैफ की डेट की भी एक झलक दिखाई देती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, क्रिसमस 2022। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "हमे अच्छा लगा कि आपने क्रिसमस पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताया।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा देंगी।
करीना ने इससे पहले सैफ का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। पहली बार सैफ का ये अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में सैफ खूबसूरत क्रिसमस ट्री के साथ बैठे हुए है और गिटार प्ले कर रहे थे। इस वीडियो के कैप्शन में करीना लिखा था- क्रिसमस का सबसे अच्छा तरीका अपने प्यार के साथ गिटार बजाना है और अपने बच्चों और सबसे अच्छे दोस्तों के साथ रहना सभी के लिए प्यार, प्रकाश और संगीत मैरी क्रिसमस। बता दें कपल अपने स्विट्जरलैंड वाले घर में नया साल मनाने वाले हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |