Dakhal News
ऋतिक रोशन अपने बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इन दिनों यूरोप वेकेशन पर गए हैं। उनके साथ ऋतिक की कजिन और एक्ट्रेस पश्मिना रोशन भी यूरोप पहुंची हैं। सोमवार 26 दिसंबर को ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने बेटे रेहान-रिदान, कजिन पश्मिना रोशन और सबा के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतिक की यह फोटो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा इस वक्त स्विट्जरलैंड में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं...सोशल मीडिया पर क्रिसमस पोस्ट शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- ‘मेरी क्रिसमस ब्यूटीफुल पीपल।’ फोटो में ऋतिक, सबा, पश्मिना, ईशान, रेहान और रिदान बर्फ के बीच पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी के हाथों में ब्लैक कलर की छतरी दिखाई दे रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |