Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शाह रुख खान एक लंबे वक्त के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस मूवी के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में भगवा मोनोकिनी पहनने पर पहले ही विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने से कुछ सीन हटाए जाने की मांग की जा रही है। 'बेशर्म रंग' से जुड़ी कंट्रोवर्सी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर भी नया विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों को कहना है कि गाने की धुन ओरिजनल नहीं है और यह चुराई गई है।
गुरुवार 22 दिसंबर को शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर 'पठान' के नए गाने की जानकारी दी। अरीजित सिंह की आवाज में सजे'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है। यह गाना सामने आने के बाद फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी को गाना पसंद आया तो किसी ने म्यूजिक को क्रिटिसाइज किया। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटे ही बीते कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस गाने की धुन को सुखविंदर सिंह के गाने से चुराने का आरोप लगा डाला। गाने को एनिमेशन मूवी 'अर्जुन द वॉरियर प्रिंस' के गाने 'करम की तलवार' की धुन से कॉपी किए जाने का आरोप लगा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |