
Dakhal News

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर जल्द अनीस बाज्मी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म अनिल के साथ जैकी श्रॉफ भी होंगे। वहीं, इस फिल्म को अनीस और सुभाष घई दोनों मिलकर बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म चोर और पुलिस की कहानी पर बेस्ड होगी। इसके साथ ही इसमें ढेर सारी कॉमेडी भी होगी।पिंकविला के मुताबिक इस फिल्म का टाइटल 'चोर पुलिस' है। अनीस ने जब फिल्म की कहानी अनिल और जैकी को सुनाई तो उन्हें ये बेहद पसंद आई और उन्होंने इसमें काम करने के लिए तुरंत हां कर दिया। इस फिल्म के लिए अनीस बाज्मी की पहली पसंद अनिल थे। उसके बाद सुभाष घई ने जैकी का नाम सजेस्ट किया। फिल्म के लिए और भी सेलेब्स को जल्द कास्ट किया जाएगा। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने साथ में 12 फिल्मों में काम किया है, जैसे, 'परिंदा', 'कर्मा', 'राम लखन', आदि। जैकी और अनिल आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ नजर आए थे, जो 2001 में रिलीज हुई थी। अगर इस फिल्म में दोनों साथ दिखाई देते हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।अनिल कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी हैं। वहीं, जैकी फिल्म 'हीरामंडी' में की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्टर कर रहे हैं। हालांकि इस पर ऑफिशीयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |