कंतारा को लेकर भिड़े अनुराग और विवेक
कंतारा को लेकर भिड़े अनुराग और विवेक

द कश्मीर फाइल्स के मेकर ने दी चुनौती

बॉलीवुड के दो बहु-प्रतिभाशाली निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई है। हाल ही में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बयान दिया था कि कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं। जिसके बाद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के इस बयान का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पर अपनी असहमति जताई। विवेक द्वारा किए गए ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप के अपना प्वाइंट सामने रखा और उनकी फिल्म को लेकर तंज कसा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई।

अनुराग कश्यप द्वारा फिल्म की रिसर्च पर किए गए इस ट्वीट के बाद विवेक अग्निहोत्री खुद को नहीं रोक और उन्होंने निर्देशक के ट्वीट का जवाब देते हुए तापसी स्टारर उनकी फिल्म 'दोबारा' पर तंज कस दिया। विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर चल रही इस जुबानी जंग में ट्वीट करते हुए लिखा, 'भोलेनाथ, आप लगे हाथ साबित कर ही दो कि द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)का चार साल का रिसर्च सब झूठा था। गिरिजा टीकू, बीके गंगू , एयरफोर्स किलिंग, नदिमार्ग सब झूठा था। 700 पंडितों के वीडियो सब झूठे थे। हिंदू कभी मरे ही नहीं। आप प्रूव कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी'।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई जुबानी जंग के बीच यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने अनुराग कश्यप की बात को सही बताया, तो वही कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री का समर्थन किया। आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप दोनों ही फिल्म जगत के ऐसे निर्देशक हैं, जो न सिर्फ हार्ड हिटिंग फिल्में बनाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं।

Dakhal News 15 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.