
Dakhal News

कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी के सितारे बुलंदियो पर
कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी के सितारे बुलंदियो पर हैं। उनकी फिल्म कांतारा ने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी है। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात सुपरस्टार की कैटेगरी में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उनका पैर छुते दिख रहा है। ऋषभ शेट्टी ने भी मुस्कुराते हुए उस पैपराजी को उठाया। ऋषभ शेट्टी इस दौरान नीले रंग के कुर्ते और लुंगी में हमेशा की तरह एटरेक्टिव दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी पैपराजी और ऋषभ शेट्टी के बीच हुए इस मोमेंट को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं।ऋषभ शेट्टी के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के काफी सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऋषभ शेट्टी ने जो चीज (कांतारा) बना दी है उसके लिए मैं भी उनके पैर छू सकता हूं।मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ने पूरी दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आज कल की फिल्में जो रिलीज के दो सप्ताह बाद ही दम तोड़ देती हैं वहीं कांतारा लगभग दो महीने से नॉन-स्टॉप कमाई किए जा रही है। फिल्म का डायरेक्शन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। अकेले कर्नाटक में फिल्म ने 170 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर केजीएफ-2 तक को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ 18 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई देखकर फिल्म पंडित से लेकर नॉर्मल ऑडियंस भी हैरान हैं।ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने क्रिटिक्स के साथ साथ फिल्ममेकर्स की नींद उड़ा दी है। फिल्म को IMDb पर बेस्ट रेटिंग भी मिली है। कांतारा ने IMDb पर 9.4 की रेटिंग हासिल कर बेस्ट इंडियन फिल्म बनने का रिकार्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड केजीएफ-2 के नाम था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |