Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडूसर और डायरेक्टर नितिन मोहन को हार्ट अटैक आया है | उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है | नितिन पिछले 2 दिनों से डॉक्टर्स के निगरानी में है | इस समय उनकी कंडीशन निजूक बताई जा रही है | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन पर ट्रीटमेंट का असर हो रहा है, लेकिन वो अभी खतरे से बाहर नहीं है | उनसे जुड़े एक सूत्र ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'फिलहाल वो स्थिर हैं, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, और अब तक वो उसी पर हैं। कई डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही है। उनका सबसे अच्छा इलाज किया जा रहा है। आशा करते हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं।'नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं। नितिन मनमोहन कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं, जैसे 'बोल राधा बोल', 'दस', 'लाडला', 'चल मेरे भाई', 'रेडी', 'शूल' आदि। इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |