
Dakhal News

RRR ने जीते सभी के दिल
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब ऑस्कर में भी अपना जलवा बिखरेने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है, जिसे फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड्स की ओर एक ठोस कदम माना जा रहा है।
अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पहली जीत दर्ज करते हुए विश्व मंच पर अवार्ड अपने नाम करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसएस राजामौली को आरआरआर के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार जीता है।
वहीं, इस अवार्ड में कॉलिन फैरेल को अपनी दो परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट अभिनेता चुना गया है। जबकि के हुय क्वान बेस्ट सहायक एक्टर और केके पामर को बेस्ट सहायक एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है।
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार की स्थापना साल 1935 में हुई थी, ये अमेरिका का सबसे पुराना क्रिटिक्स ग्रुप है, जिसमें अमेरिका के कई बड़े अखबार, मैगजीन और वेबसाइट शामिल हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन अगले साल, 2023 जनवरी में होगा।
आपको बता दें, जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता (Jr. NTR और राम चरण), बेस्ट सहायक अभिनेता (अजय देवगन), बेस्ट सहायक एक्ट्रेस आलिया भटट् सहित RRR को ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 में 14 कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |