
Dakhal News

जेनेलिया डिसूजा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हाल ही में उनकी 'मिस्टर मम्मी' रिलीज हुई, जिसमें उनके हीरो रितेश देशमुख थे। सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के बाद जेनेलिया की पति रितेश के साथ पहली मूवी है। फिल्मों की दुनिया में एक्ट्रेस एक और पिक्चर में अपने पति के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म है 'वेड'। इसी फिल्म के जरिये रितेश देशमुख डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म की टीजर जारी हो गया है। इसमें रितेश देशमुख अलग अंदाज में नजर आ रहा हैं। वहीं, फिल्म की लीड एक्ट्रेस जेनेलिया क्यूट नजर आ रही हैं।
वेड' रितेश और जेनेलिया दोनों के लिए बहुत खास है। जहां रितेश मराठी फिल्मों में डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री ले रहे हैं, वहीं जेनेलिया पहली बार किसी मराठी फिल्म में एक्टिंग करती नजर आएंगी। दोनों 10 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की कहानी प्यार के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि 30 दिसंबर, 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
वेड' उस इंसान की कहानी है, जिसका प्यार अधूरा रह गया। फिल्म के टीजर में रितेश देशमुख यह बता रहे हैं कि प्यार मिलने पर खुशी होती है, लेकिन प्यार अधूरा रह जाने पर केवल अकेलापन मिलता है। टीजर सामने आने के बाद फैंस उनकी पहली मराठी डायरेक्शनल को देखने के लिए उत्साहित हैं। उधर, सलमान खान ने रितेश देशमुख को उनके करियर की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट- सुमित गिरी
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |