
Dakhal News

बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान के लिए बिग बॉस के घर जाना आफत बन चुका है। आए दिन उनके खिलाफ नए नए विवाद खड़े हो रहे हैं। अब तक कई एक्ट्रेसेज उन्हें शो से बाहर निकालने की भी मांग कर चुकी हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम शर्लिन चोपड़ा शामिल है। शर्लिन आए दिन साजिद के खिलाफ अपनी आवाज उठाती नजर आ रही हैं। साजिद और शर्लिन की लड़ाई में अब राखी सावंत भी कूद पड़ी हैं। एक तरह जहां शर्लिन फिल्ममेकर के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो वहीं साजिद के बचाव में नजर आ रही हैं। ऐसे में अब दोनों एक्ट्रेस की आपस में जंग छिड़ गई हैं।
इसी बीच अब दोनों की यह लड़ाई पुलिस स्टेशन तक जा पहुंची है। राखी ने शर्लिन पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। राखी के आरोप के मुताबिक शर्लिन ने कुछ दिनों पहले मीडिया के सामने उनका मजाक उड़ाया था। राखी ने आगे कहा कि शर्लिन ने उनके ऊपर व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। राखी सावंत शर्लिन के खिलाफ केस दर्ज कराने अपने वकील के साथ शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची थी।
करीब एक हफ्ते पहले शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के बाद कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द बिग बॉस की टीम से संपर्क कर सकती है और साजिद खान को शो से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें आईएफटीडीए एसोसिएशन ने इंडस्ट्री में बैन कर दिया था।
रिपोर्टर- सपना भाटी
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |