Dakhal News
अपनी पैन इंडिया रिलीज के साथ, होम्बले फिल्म 'कांतारा' की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म ने कन्नड़ वर्जन में रिलीज होने के पहले दिन से ही अपना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। 14 अक्टूबर को फिल्म हिन्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। धनुष, अनिल कुंबले, प्रशांत नील और कई अन्य हस्तियों ने फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। अब भारत के युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने भी फिल्म की टीम से मुलाकात की।
अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर 'कांतारा' की टीम के साथ उनकी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। टीम ने माननीय मंत्री को एक बुके गिफ्ट किया। अनुराग ठाकुर ने कैप्शन में लिखा- मैं @hombalefilms टीम से मिला और उनकी फिल्म #Kantara के लिए उनकी सफलता की कामना की। भारत को दुनिया का फिल्म केंद्र बनाने के लिए उनके विचारों को भी सुना। कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने दो हफ्तों में भी धमाल मचा दिया है। 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने सिर्फ कन्नड़ से ही 72 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इतना ही नहीं बल्कि कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं बल्कि कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। कांतारा के हिन्दी एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने अच्छा कलेक्शन दर्ज किया है। सिनेमाघरों में कांतारा को 'डॉक्टर जी' और 'कोड नेम तिरंगा' से कड़ी टक्कर मिल रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |