Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अक्षय कुमार का एक्शन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म की राम सेतु दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, लेकिन अब सोमवार को ट्रेलर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से टीजर शेयर किया है, जिसमें वो धमाकेदार अवतार में दिख रहे हैं।
अभिनेता द्वारा शेयर किए इस टीजर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार कुछ अपराधियों से बचने के लिए डॉक्यूमेंट लिए अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए भाग रहे हैं, जबकि अपराधी उन्होंने टारगेट करते हुए दिख रहे हैं। इस टीजर वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। टीजर को शेयर कर उन्होंने लिखा, तैयार हो जाएं एक्शन, एडवेंचर और खूब सारे मनोरंजन के लिए। आपको बता दें, अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला था, लेकिन कई कारणों के चलते मेकर्स ने अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट को पोसपोन कर दिया। अब राम सेतु का ट्रेलर मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने एक और टीजर शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार राम सेतु को गिराना वाले लोगों से लड़ते हुए दिख रहे हैं और जैकलीन फर्नांडिज भागते- दौड़ते हुए भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व को बचाने और उसकी खोज कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी रामायण के दिनों में स्थापित भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी। ये फिल्म देश की जड़ों, आस्था और आध्यात्मिक मान्यताओं के उत्सव को दर्शाएगी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्व विभाग में काम करने वाले आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे हैं। राम सेतु में अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |