Dakhal News
अनु कपूर ने दरअसल गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपये दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लगा। हालांकि पुलिस के कारण उन्हें 3.8 लाख रुपये वापस मिल गए हैं। अनु कपूर को एक फ्रॉड का बैंक के कर्मचारी के तौर पर गुरुवार को फोन आया। जो उनसे केवाईसी फॉर्म पूरा करवाना चाहता था। इसके बाद अनु कपूर ने अपने बैंक से जुड़ी जानकारी उसे दी और वन टाइम पासवर्ड भी बताया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद ठग ने 4.36 लाख रुपये अनु कपूर के अकाउंट से निकालकर दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बैंक ने उनसे तुरंत संपर्क किया और इस ट्रांजैक्शन की जानकारी दी, साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |