Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आशा पारेख को इस साल भारत सरकार की ओर से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज एक्ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 2022 से सम्मानित किए जाने की जानकारी समाचार एजेंसी ने कंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले से दी है।
79 वर्षीय एक्ट्रेस आशा पारेख को ये सम्मान 30 सितंबर को आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। इससे से पहले ये पुरस्कार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 में दिया गया था। आपको बता दें, इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि ये 2 दशक बाद किसी महिला कलाकार को दिया जा रहा है। आशा पारेख से पहले गायिका आशा भोसले को साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। आशा भोसले के पहले दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स, देविका रानी जैसी कलाकार भी इस सम्मानित अवॉर्ड को अपने नाम कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, साल 1969 में एक्ट्रेस देविका रानी इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला कलाकार थीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |