Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता है। अब मध्य प्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देगी। ठाकुर गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजता है। अब मध्य प्रदेश के सांकृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और मन भावन पर्यटन स्थलों की झलक गरबा एक्सप्रेस पर पूरे देश को दिखाई देगी। ठाकुर गुजरात के गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों और नैसर्गिक सौंदर्य को विनाइल रैपिंग के माध्यम से दर्शित किया गया है। यह प्रदेश के पर्यटन स्थलों को भारत की जनता तक पहुंचाने की पहल है। मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। जैसे दिल में शरीर का सारा रक्त पहुंचता है वैसे ही मध्य प्रदेश में सभी राज्यों की संस्कृति और धरोहरों का अद्भुत संगम है। इसलिए पर्यटकों को कम से कम एक बार मध्य प्रदेश जरूर आना चाहिए। श्रोत्रिय ने गुजरात एवं देश के सभी पर्यटकों को मध्यप्र देश आने के लिए आमंत्रित भी किया। ठाकुर ने गांधीधाम विधायिका मालती बेन महेश्वरी, एएमडी श्रोत्रिय और पश्चिम रेलवे के एआरएम आदिश पठानिया के साथ हरी झंडी दिखाकर गरबा एक्सप्रेस को रवाना किया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के सहयोग से गुजरात के गांधीधाम और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों, आयोजनों, मेलों की ब्रांडिंग करवाई गई है।
गरबा एक्सप्रेस गांधीधाम से शाम 6:10 पर निकलेगी औऱ गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए हावड़ा स्टेशन पर तीसरे दिन दोपहर 12.55 पर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों से गुजरेगी। इन राज्यों में मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों सहित जल महोत्सव, मांडू उत्सव, स्काई डाइविंग, हॉट एयर बलून जैसी गतिविधियों का भी प्रचार होगा'।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |