
Dakhal News

रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 तेजी से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। खतरों के खिलाड़ी 12 में टिकिट टू फिनाले वीक में खिलाड़ी अपनी दमखम दिखाते नजर आए थे। इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 12 को उसकी पहली फाइनलिस्ट मिल गई है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस विनर रुबीना दिलाइक हैं। फिनाले में जाने के लिए सितारों को बिजली के झटकों का सामना करना पड़ा था। निशांत भट्ट और कनिका मान ने बिना कुछ सोचे समझे स्टंट अबॉर्ट कर दिया। निशांत भट्ट तो स्टंट का सेटअप देखकर ही इतना डर गए कि उन्होंने स्टंट करने से इनकार कर दिया। निशांत भट्ट और कनिका मान के स्टंट अबॉर्ट करने के बाद रोहित शेट्टी दोनों पर बुरी तरह से भड़के। रोहित शेट्टी ने बताया कि आज तक भी किसी सितारे ने सेमीफाइनल में स्टंट अबॉर्ट नहीं किया। वहीं रुबीना दिलाइक ने बिना डरे बिजली के झटकों को झेल लिया। इसी के साथ रुबीना दिलाइक, खतरों के खिलाड़ी 12 की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं। अब रुबीना दिलाइक फाइनल में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करता नजर आने वाली हैं।राजीव अदातिया भी दूसरा स्टंट अच्छे से नहीं कर पाए। इस टास्क में जन्नत जुबैर ने अपना कमाल दिखाया। जन्नत जुबैर के बाद मोहित मलिक और फैजल शेख के बीच जंग देखने को मिली। तीसरे टास्क में फैजल शेख ने मोहित मलिक को हरा दिया। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 12 को उनके 4 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इस लिस्ट में तुषार कालिया, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और रुबीना दिलाइक का नाम शामिल है
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |