Dakhal News
देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रिवास्तव 10 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। तब से, राजू वेंटिलेटर पर हैं और कॉमेडियन के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। शुक्रवार को उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक बड़ा स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया। द फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, उन्होंने कहा, 'रिकवरी धीमी है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह स्थिर है और वेंटिलेटर पर है। राजू अभी भी बेहोश है। 35 दिन से ज्यादा हो गए हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या राजू को किसी किसी दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। दीपू ने कहा, 'उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और हम उनके ठीक होने के बाद उन्हें घर ले जाएंगे। हमें डॉक्टरों पर भरोसा है।'हालांकि दो हफ्ते पहले ही राजू की फेक हेल्थ अपडेट को लेकर उनकी बेटी अंतरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था, 'प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिताजी श्री राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर है। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर भरोसा करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |