
Dakhal News

8913 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र
सितंंबर को रिलीज हुई डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में जो कीर्तिमान स्थापित किए, उसका असर पहले दिन की कमाई पर देखने को मिला है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई से बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करने वाली कई फिल्मों को मात दे दी है।
शुरुआती रुझान से अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने 36.50 करोड़ से लेकर 38.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, वहीं दुनियाभर में कलेक्शन 43 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल का अनुमान है कि इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 55 करोड़ का बिजनेस किया है। कमाई के फाइनल नतीजे अभी आना बाकी है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र देशभर में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि दूसरे देशों में इसे 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ब्रह्मास्त्र को कुल स्क्रीन्स 8913 मिली हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र युवाओं को खासा पसंद आई है। सिनेमाघरों में युवाओं की उपस्थिति ज्यादा नजर आई। कॉलेज स्टूडेंट सिनेमाघरों में अधिक संख्या में नजर आए।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |