67वें फिल्मफेयर ने बंधा समां
67वें फिल्मफेयर ने बंधा समां

67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन कल यानी 30 अगस्त को मुंबई में किया गया था। बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ फैंस को भी फिल्मफेयर के आयोजन का इंतजार रहता है। इसी बीच अब इस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 के विनर की लिस्ट सामने आ गई है। कई नाम ऐसे है जिन्हें देखने के बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे है, तो कुछ स्टार्स को लोगों को पहले से पता था उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिलने वाला है। तो चलिए अब बिना देरी किए देखते है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 की पूरी विनर लिस्ट। इस लिस्ट में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा कई और भी नाम है।

बेस्ट एक्टर

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को मिला उनकी फिल्म '83' के लिए। जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी।

बेस्ट एक्ट्रेस

इस अवॉर्ड को कृति सेनॉन ने अपने नाम किया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'मिमी' में कमाल की एक्टिंग करने पर मिला है।

बेस्ट मूवी

इस अवॉर्ड को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म शेरशाह ले गई। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

बेस्ट डायरेक्टर

विष्णुवर्धन को ये अवॉर्ड फिल्म शेरशाह के लिए मिला है।

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)

इस अवॉर्ड को विक्की कौशल ने अपने नाम कर लिया। ये उन्हें फिल्म सरदार उधम के लिए मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक)

विद्या बालन को फिल्म शेरनी के लिए ये अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल

मिमी फिल्म में नजर आने वाली साईं तम्हनकर को ये अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल

ये अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए मिला है।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

बी प्राक को ये अवॉर्ड फिल्म शेरशाह के मन भरया गाने के लिए मिला है।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल

असीस कौर को ये अवॉर्ड फिल्म शेरशाह के रातां लम्बिया गाने के लिए मिला है।

बेस्ट लिरिक्स

कौसर मुनीर को ये अवॉर्ड फिल्म 83 के लहरा दो के लिए मिला है।

बेस्ट स्क्रीनप्ले

ये अवॉर्ड शुभेंदु भट्टाचार्य, रितेश को मिला है फिल्म सरदार उधम के लिए।

बेस्ट डायलॉग

वरुण ग्रोवर और दिबाकर बनर्जी को ये अवॉर्ड फिल्म संदीप और पिंकी फरार के लिए मिला है।

बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल

एहान भट्ट को ये अवॉर्ड फिल्म 99 सॉन्ग्स के लिए मिला है।

बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल

शरवरी वाघ को ये अवॉर्ड फिल्म बंटी और बबली के लिए मिला है।

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

सीमा पाहवा को ये अवॉर्ड फिल्म रामप्रसाद की तेरहवीं के लिए मिला है।

Dakhal News 31 August 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.