
Dakhal News

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर हुआ बेटे का जन्म। 20 अगस्त यानी शनिवार को एक बार फिर 'कपूर खानदान' में किलकारियां गूंज उठी हैं। बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है,इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है साथ ही उन्होंने यह भी कहा की इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। उन्होंने अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना-नानी बनने की बधाई भी दी है
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |