Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रोहित शेट्टी ने कहा 'गोलमाल 5 ' की तैयारी शुरू हो चुकी है
रोहित शेट्टी बॉलीवुड जाने मने डायरेक्टर हैं | बॉलीवुड में रोहित शेट्टी का बड़ा योगदान है , रोहित ने बोल बच्चन', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' सहित कई सुपर हिट फिल्में दी हैं | रोहित ने 'गोलमाल' भी बनाई, जिसके चारों सीक्वल सुपर डूपर हिट रहे। इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज है, क्योंकि इसमें कॉमेडी का तड़का और मजेदार कहानी सहित खूब मसाला होता है, जो ऑडियंस को पसंद आता है। अब रोहित ने इसकी पांचवी कड़ी यानी 'गोलमाल 5' को लेकर ये कह दिया है कि वो ये फिल्म जरूर बनाएंगे | रोहित शेट्टी जल्द ही OTT पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वो 'इंडियन पुलिस फोर्स' लेकर आ रहे हैं। उनके कॉप यूनिवर्स में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो चुकी है। इस वेब शो की शूटिंग चल रही है और इस बीच रोहित ने 'गोलमाल फ्रेंचाइजी' को लेकर फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया कि ये 'सिंघम 3' के ठीक बाद या उसके बाद, शायद एक और साल हो सकता है। उनके मुताबिक, वो इस स्पेस को इंजॉय करते हैं और जब तक वो फिल्में बना रहे हैं, तब तक 'गोलमाल' बनाते रहेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |