Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दर्शकों का पसंदीदा शो ‘कहानी घर-घर’ की जल्द ही टीवी पर वापस लौट रहा है, लगभग 13 साल के बाद टेलिविजन का सुपरहिट शो कहानी घर-घर की वापस लौट रहा है। भारतीय टेलिविजन में कहानी घर घर की दर्शकों का पसंदीदा शो हुआ करता था और ये खबर दर्शकों के बड़ी ही धमाकेदार खबर है की कहानी घर घर की सीजन 2 जल्द ही आ रहा है। कहानी घर-घर की टीवी सीरियल इंडियन टेलीविजन का नंबर वन और सुपरहिट शो रहा है। इस शो के पार्वती और ओम हर घर का हिस्सा बन चुके थे। एक्ट्रेस साक्षी तंवर और किरण करमाकर ने लीड रोल में शानदार अभिनय किया था। वे हर किसी की पसंदीदा कलाकार बन गई थीं। साल 2000 में यह शो एक कल्ट शो बन गया था। इस शो में इस बार नई कास्ट और कहानी के साथ इसे प्रसारित किया जाएगा। इस शो के मेकर्स ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। टेलीविजन का यह सीरियल 8 सालों तक चला था और साथ ही यह शो उस समय टाॅप 5 की लिस्ट में बना रहता था। इस शो को बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी मिली थी। कहानी घर-घर की सीरियल अपने समय का सबसे बड़ा पारिवारिक ड्रामा शो हुआ करता था। एकता कपूर के इस शो के लोकप्रिय होने के कारण इसे सिंहली भाषा में भी डब करके श्रीलंका में भी टेलीकास्ट किया गया था। अब 13 साल के बाद कहानी घर-घर की कमबैक कर रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |