भारत में बॉलीवुड के अलाव रिजनल फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत तेज़ी से ग्रोथ शुरू
india bollywood

भारत में बॉलीवुड के अलाव  रिजनल फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत तेज़ी से ग्रोथ शुरू 

बोलीवूड ने देश के नाम को अलग उचाई थक पहुँच्या है लेकिन भारत में बॉलीवुड के अलाव  रिजनल फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत तेज़ी से ग्रोथ की है | पिछले कुछ दशकों में रिजनल सिनेमा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और कुछ फिल्मो ने तो बोलीवूड को भी पीछे छोड़ दिया। तो चलिए आज जानते हैं भारत में विभिन्न रिजनल सिनेमा और उनकी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों के बारे में।इस लिस्ट में सबसे पहले आते टॉलीवुड इंडस्ट्री की तमिल-तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को टॉलीवुड कहा जाता है। हलाकि टॉलीवूड ने कही भेहतरीन फिल्मे दी  है लेकिन 2015 में रिलीज हुई "बाहुबली: द बिगनिंग" ने इस सिनेमा को नई ऊंचाइयां दिलाई हैं। 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 650 करोड़ की कमाई कर एक रिकॉर्ड सेट कर दिया था। फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज किया गया था। इसके बाद 2017 में आई "बाहुबली: द कन्क्लूजन" ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2200 करोड़ की कमाई की। फिल्म भारत के साथ ही अन्य देशों में भी हिट रही थी। इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया था और ये वर्ल्डवाइड भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नया मुकाम दिला दिया था। जिसके बाद 2.0, साहो, सैरा नरसिम्हा रेड्डी, पुष्पा, RRR जैसी फिल्में भी हिट साबित हुईं। अब टॉलीवुड को आसानी से पैन इंडिया रिलीज मिल जाती है और बॉलीवुड भी टॉलीवुड से इंस्पायर हो रहा है।और बोलीवूड में कही टॉलीवूड इंडस्ट्री से स्टोरी लेकर फिल्म बनाई जा रही है और अब बात अति है कन्नड़ सिनेमा की जिसे सेंडलवुड कहा जाता है।और इस इंडस्ट्री को अलग पहचान दी फिल्म KGF ने फिल्म ने 1250 करोड़ की कमाई की है। KGF: चेप्टर 2 ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने 250 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म 80 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। वहीं KGF: चेप्टर 2 100 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। इसके अलावा "जेम्स" , "कुरुक्षेत्र" और "777 चार्ली" भी सेंडलवुज की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।अगर आपने फिल्म "पुल्लीमुरुगन" देखी है तो आप आसानी से मलयालम सिनेमा को पहचान जाएंगे। ये मलयालम सिनेमा की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है। जिसने 141 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म 26 करोड़ के बजट में बनी थी। इसके अलावा "लुफिसर" भी मलयालम सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। ये फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 175 करोड़ की कमाई की थी।पंजाबी सिनेमा को पॉलीवुड के नाम से पहचाना जाता है। इस सिनेमा की पहचान फिल्म "चार साहिबजादे" बनी है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की। फिल्म को पैन इंडिया रिलीज नहीं मिली फिर भी फिल्म हिट साबित हुई। इसके अलावा फिल्म "चैरी जट्टा 2", "सौकां सौकने" और "चल मेरा पुट्ट 2" ने 57 करोड़ की कमाई कर पंजाबी सिनेमा को नया मुकाम दिलाया है। ये फिल्में रिजनल लैग्वेंज में रिलीज हुई हैं और किसी भी फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज नहीं किया गया था।अगर आपने फिल्म "सैराट" देखी हो या इसका नाम सुना हो तब आप मॉलीवुड को समझ जाएंगे। मराठी सिनेमा को मॉलीवुड कहा जाता है। इस सिनेमा को फिल्म सैराट ने नई पहचान दिलाई है। फिल्म महज 4 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने 110 करोड़ रुपए की कमाई कर एक रिकॉर्ड बनाया है। सैराट इतनी हिट रही थी कि बॉलीवुड ने इसका रिमेक "धड़क" बनाया। इस फिल्म का म्यूजिक भी खासा पसंद किया गया था। इसके अलावा "नटसम्राट", "लय भारी" और "कटयार कलजत घुसाली" भी मराठी सिनेमा की बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।बिहार सिनेमा को भोजपुरी सिनेमा और बिहारवुड के नाम से जाना जाता है। इस सिनेमा की फिल्म "ससुरा बड़ा पैसे वाला" हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है। इस फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का बजट महज 30 लाख था और फिल्म की कमाई काफी अच्छी थी। ये फिल्म रिजनल लैंग्वेज में रिलीज हुई थी। इस सिनेमा की अब तक 110 फिल्में बन चुकी हैं।बंगाली सिनेमा को भी टॉलीवुड ही कहा जाता है। इस इंडस्ट्री की हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म "अमेजन अभिजान" है। इस फिल्म ने 48 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का बजट 20 करोड़ था।इसके अलावा भारत में डोलीवुड, पहाड़ीवुड, इंग्लिश, हरियाणवी, जोलीवुड, कश्मीरी, कोकबोरोक, कोंकनी, मैथई, नागपुरी, ओलीवुड, राजस्थानी, संभलपुरी, संस्कृत, सोलीवुड, सिंधी और टूल्लू फिल्म इंडस्ट्री भी मौजूद हैं। कुछ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से उभर रही है तो कुछ धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं।

Dakhal News 2 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.