Dakhal News
खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा विधानसभा सीट से विधायक देवेन्द्र वर्मा का वाहन सोमवार को दुर्घनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में विधायक वर्मा सकुशल बच गए। उनके वाहन चालक को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि सामने गाय आ जाने से संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा।
जानकारी अनुसार सोमवार को विधानसभा के शासकीय समिति में शामिल होने के लिए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा भोपाल जा रहे थे। इस दौरान देवास जिले के कन्नौद के पास उनके वाहन के आगे अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में विधायक देवेंद्र वर्मा सहित उनके पीए गिरिराज सिंगर व सुरक्षा गार्ड सवार थे। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है। वहीं विधायक सहित अन्य सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना के बाद भोपाल जाने की बजाय विधायक अन्य वाहन से खंडवा के लिए रवाना हो गए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि विधानसभा की शासकीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा सहित मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक राम दांगोरे अलग अलग वाहनों से रवाना हुए थे। दुर्घटना में विधायक देवेंद्र वर्मा का वाहन खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ है। वे सकुशल हैं और खंडवा के लिए रवाना हो गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |