गायत्री मंत्र और महामंत्युजय के साथ दी गईं आयुर्वेदिक औषधि युक्त हवन सामाग्री की आहुतियां
datia, Havan materials ,Ayurvedic medicine, Gayatri Mantra ,Mahamantujay
दतिया। वैदिककाल से यह सर्वविदित है कि यज्ञ से वातावरण में व्याप्त सभी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया वायरस और प्रदूषण समाप्त हो जाता है। वातावरण की शुद्धि के लिए अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश देने के साथ-साथ रविवार को घर-घर गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। लोगों ने विधि विधान के साथ माँ गायत्री के चित्र की पूजा, अर्चना की व हवन सामाग्री द्वारा परिवार के साथ यज्ञ किया। गायत्री परिवार द्वारा पूरे विश्व सहित जिले के साधकों ने रविवार को 9 से 12 बजे तक यज्ञ सम्पन्न कर आरती की व प्रसाद वितरण किया।
 
जिले में भी गायत्री परिजन विगत कई दिनों से घर-घर यज्ञ की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी के तहत रविवार को साधकों ने प्रातः 9 से 12 बजे के बीच गायत्री मंत्र और महामृत्युजय मंत्र के जाप के साथ आयुर्वेदिक औषधि युक्त हवन सामाग्री की आहुतियां डाली। घर-घर गायत्री यज्ञ उपासना का मुख्य उदैश्य मानव कल्याण है। वैद, पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथो में स्वास्थ्य रक्षा के लिए अनेक मंत्रों व उपायो का उल्लेख है। वैदिककाल के ये मंत्र यज्ञ और उपाय आज भी अचूक है। गायत्री मंत्र का उच्चारण वातावरण को शुद्ध और शांति अध्यात्मिक बनाता है। 
Dakhal News 31 May 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.